क्या आप जानना चाहते हैं कि क्या आपके सभी सर्वर या कोई नेटवर्क डिवाइस काम कर रहे हैं या नहीं.
नमस्कार,
आप जानना चाहते हैं कि क्या आपके सभी सर्वर या कोई नेटवर्क डिवाइस काम कर रहे हैं या कोई डिवाइस बंद पड़ा हुआ है और पिंग हो रहा है? क्या आप एक पॉप-अप संदेश प्राप्त करना चाहते हैं जब उनमें से एक अब और नहीं चल रहा है?
ऐसे में आपकी सहायता लिए टूल है Freeping
Freeping
Tool आपके सभी IP adress को निश्चित अंतराल पर पिंग करता है।
Freeping स्वचालित रूप से पृष्ठभूमि में पिंग करता है और प्रत्येक पिंग किए गए IP address के लिए आंकड़े दिखाता है। जब कोई होस्ट उत्तर देना बंद कर देता है, तो freeping एक पहले से निर्धारित पते पर पॉपअप संदेश भेज सकता है।
FreePing एक नि: शुल्क नेटवर्किंग उपकरण है जो आपको नियमित अंतराल पर किसी भी IP पते, होस्ट नाम और वेबसाइटों को पिंग करने की अनुमति देता है। यह नेटवर्क और सिस्टम व्यवस्थापकों के लिए एक बड़ी बहुत उपयोगी है।
Freeping
एक छोटा सा लेकिन बहुत ही सरल सॉफ्टवेयर है।
इसकी सहायता से आपको किसी एक IP को पिंग करने के लिए आपको कमांड विंडो बार-बार नहीं खोलनी पड़ेगी। या बहुत सारी IP को पिंग करने के लिए आपको एक-एक IP के लिए अलग-अलग विंडो ओपन करके कमांड नहीं रन करनी पड़ेगी ।
Download
Freeping को डाउनलोड करने के लिए गूगल पर जाएं और freeping टाइप करके सर्च करें।
पहले ऑप्शन tools4ever.com पर क्लिक करें।
साइट ओपन होने पर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म फिल अप करें और सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करें
डाउनलोड
होने पर सॉफ्टवेयर को रन करें और इंस्टॉल करें।
सॉफ्टवेयर
को ओपन करने पर Host में आईपी ऐड्रेस ऐड करें और पॉपअप अलर्ट पाने के लिए डेस्टिनेशन एड्रेस एंटर करें
सभी एड्रेस एंटर करने के बाद आप दो तरह के स्टेटस देख पा रहे होंगे एक लाल और एक हरा, लाल होने का मतलब है इस एड्रेस से कोई उत्तर नहीं मिल रहा है। मतलब यह डिवाइस काम नहीं कर रहा है या बंद है। और हरे का मतलब है यह एड्रेस से उत्तर मिल रहा है यह डिवाइस काम कर रहा है।



Comments
Post a Comment