विंडोज के लिए एक नि: शुल्क, तेज और आसानी से उपयोग होने वाला नेटवर्क स्कैनर।
नमस्कार, दोस्तों आज हम बात करेंगे Advance IP Scanner के बारे में जो नेटवर्क फील्ड में है उन्हें पता होगा कभी-कभी किसी IP Address का पता लगाने के लिए उन्हें कितनी मेहनत करनी पड़ती है। अगर आप किसी नेटवर्क डिवाइस का IP Address भूल गए हैं या आपको आपके नेटवर्क पर मौजूद उपकरणों का पता लगाना है तो Advance IP Scanner आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। Advance IP Scanner विंडोज के लिए एक नि: शुल्क, तेज और आसानी से उपयोग होने वाला नेटवर्क स्कैनर है। Advance IP Scanner आपके वायर्ड या वायरलेस स्थानीय नेटवर्क पर सभी कंप्यूटरों का पता लगा सकता है और उनके पोर्ट्स को स्कैन कर सकता है। यह आपको वायरलेस डिवाइस और वाई-फाई राउटर सहित सभी नेटवर्क उपकरणों का पता लगाने में भी सक्षम बनाता है। Advance IP Scanner को डाउनलोड करने के लिए www.google.com पर जाएं और एडवांस आईपी स्कैनर टाइप करें और सर्च करें । पहले ऑप्शन https://www.advanced-ip-scanner.com / पर क्लिक करें और साइड को ओपन करें । वेबसाइट ओपन होने पर फ्री डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करके सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करें और फिर उसे इंस्टॉल कर ...